फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात में बनकर सुबह उखड़ने वाली सड़क का पुनर्निर्माण शुरू

विज्ञापन
सड़क हाथ लगाने पर उखड़ रही थी। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकल्पखंड में रात में बनकर सुबह उखड़ने वाली सड़क का रविवार को पुनर्निर्माण शुरू करा दिया गया। घटिया निर्माण के चलते 30 लाख रुपये से बनी यह सड़क टिक नहीं सकी थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता उठाया था।
विज्ञापन

पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जहां-जहां सड़क उखड़ रही थी, उसका पुनर्निर्माण शुरू कर दिया गया है। जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होगा। गुणवत्ताहीन कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मामले में स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को शिकायत की थी, जिस पर वह रात में ही जायजा लेने पहुंचे थे।
उन्होंने सड़क जांची, जिसमें निर्माण कार्य घटिया स्तर का पाया गया। इसके बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार व जोनल अभियंता अतुल मिश्र से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और नोटिस भी भेजा गया। इसी क्रम में रविवार को सड़क का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया गया।

सड़क हाथ लगाने पर उखड़ रही थी।- फोटो : फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें