फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी

Mon, 07 Oct 2024 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने सोमवार को बीकेटी के कुम्हरावां में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। रसोईघर से लेकर छात्राओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी टीम के साथ सोमवार को विद्यालय पहुंचे। राजमा-चावल खाने के बाद बीमार हुईं सभी 16 छात्राओं से बात की। दूसरी छात्राओं की सेहत, भोजन व अन्य बिंदुओं पर वार्ता की। रसोईघर का निरीक्षण कर पके भोजन व राशन की गुणवत्ता परखी।
टीम ने स्कूल की वार्डन को निर्देश दिया कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए। रसोईघर समेत छात्रावास व स्कूल परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। बता दें कि बीते शनिवार की रात में भोजन करने के बाद 16 छात्राएं बीमार पड़ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें