फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सगी बहनों ने महिला कांस्टेबल से की मारपीट, फाड़ी वर्दी

Thu, 31 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में सोमवार शाम बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान दो सगी बहनों ने सिपाही रेखा से मारपीट की। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी और भाग निकलीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहान रोड चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक के मुताबिक सोमवार शाम को मंदिर के गर्भगृह के पिछले गेट पर महिला दरोगा प्रतिभा सिंह, सिपाही रेखा, रीता व शिवानी कुशवाहा ड्यूटी पर तैनात थीं। शाम 6:30 गेट के पास खड़ी हंसखेड़ा निवासी माही शर्मा व उसकी बहन वैष्णवी महिलाओं के गले पर झपट्टा मारने का प्रयास कर रही थीं। यह देख सिपाही रेखा ने उन्हें रोका तो दोनों गर्भगृह के भीतर जाने लगीं। सिपाही ने दोनों को जब मेन गेट से जाने के लिए कहा तो वे गाली-गलौज करने लगीं। विरोध पर आरोपियों ने रेखा से मारपीट की और उन्हें फर्श पर पटक दिया। आरोपियों ने उनके हाथ में दांत से काटा भी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए टीम गठित कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें