फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खबर पढि़ए और समझिए प्यार का ज्योतिष... गुलाब या चॉकलेट नहीं, चुनिये सही तोहफा

Mon, 09 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवती को तोहफे देकर प्रेम का इजहार करता युवक। - एआई तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। फरवरी की शुरुआत के साथ ही फिजाओं में इश्क की खुशबू घुलने लगती है। रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक कपल्स एक-दूसरे को खास महसूस कराने की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस बार प्यार के इजहार में सितारों का भी खास साथ मिल रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक कुछ राशियों के लिए यह वैलेंटाइन वीक रिश्तों में नई शुरुआत और मजबूती लेकर आ सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य डॉ. अश्विनी पांडेय के अनुसार मेष, मकर और कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह “ड्रीम कम ट्रू” साबित हो सकता है। उनके मुताबिक सिर्फ गुलाब या चॉकलेट देने से नहीं, बल्कि यदि पार्टनर की राशि के अनुसार तोहफा चुना जाए तो वह रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा, समझ और अपनापन बढ़ाता है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति प्रेम संबंधों को नई दिशा दे सकती है।

मेष, सिंह, धनु: लाल रंग की वस्तुएं, लग्जरी घड़ी, ट्रैवल टिकट।
वृषभ, कन्या, मकर: परफ्यूम, स्मार्ट गैजेट्स, एंटीक पीस या ज्वेलरी।
मिथुन, तुला, कुंभ: किताबें, पेंटिंग, लेटेस्ट स्मार्ट गैजेट्स।
कर्क, वृश्चिक, मीन: फोटो एल्बम, कस्टमाइज्ड गिफ्ट, कैंडललाइट डिनर।


वैलेंटाइन वीक पर राशियों का प्रेम संकेत

मेष: सच्चे प्रेम की शुरुआत के योग। वृषभ: रिश्ते में सुख-समृद्धि और स्थिरता। मिथुन: प्यार में उत्साह और यादगार पल। कर्क: जीवनसाथी से मुलाकात या भावनात्मक नजदीकी। सिंह: आकर्षण बढ़ेगा, रिश्ते में नई चमक। कन्या: धैर्य और समय देने से संबंध मजबूत होंगे। तुला: प्रेम में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। वृश्चिक: भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा बढ़ेगा। धनु: रोमांच और मस्ती से भरा समय। मकर: स्थायी रिश्ते बनने के योग। कुंभ: साथी के साथ नए अनुभव जुड़ेंगे। मीन: भावनाएं गहराएंगी, अपनापन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें