फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइक ने ली शपथ, बने यूपी के 28वें गवर्नर

Tue, 22 Jul 2014 05:10 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने मंगलवार को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली और अपना पदभार संभाल लिया। राजभवन में मंगलवार शाम आयोजित एक समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस तरह नाइक प्रदेश के 28वें राज्यपाल बन गए। राम नाइक मंगलवार दोपहर राजधानी पहुंचे।

अमौसी हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद वह एयरपोर्ट से राजभवन गए। शाम पांच बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह पूरा हुआ।

रिकॉर्ड पांच बार जीते चुनाव

महाराष्ट्र के सांगली में 16 अप्रैल 1934 को जन्मे नाइक बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं।

वाणिज्य स्नातक और एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने महालेखाकार कार्यालय में नौकरी की और 1969 तक निजी क्षेत्र में कंपनी सचिव व प्रबंध सलाहकार के रूप में कार्य किया।

वह महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र से लगातार पांच बार चुनाव जीतने का रिकार्ड बना चुके हैं। वह तीन बार बोरीवली से विधायक भी रहे।
विज्ञापन

वाजपेयी सरकार में रहे मंत्री

नाइक केंद्र में वाजपेयी सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह रेल, गृह, योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और संसदीय कार्य मंत्रालय का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

नाइक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पार्टी में भी कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संसद में वंदे मातरम का गान प्रारंभ कराने का श्रेय उन्हें प्राप्त है।

बंबई का नाम मुंबई कराने तथा संसद सदस्यों को क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि शुरू कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें