फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: फिल्मी रामलीला में विभीषण बने रजा मुराद बोले- राम मंदिर बनने के बाद जगमग कर रही है अयोध्या

Sat, 12 Oct 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अभिनेता रजा मुराद ने कहा है कि फिल्मों में हमेशा खलनायक की भूमिका करता रहा हूं। इस बार रामलीला में आदर्शवादी सज्जन पुरुष का किरदार निभा रहा हूं, जो अपने भाई को गलत रास्ते पर चलते हुए देखकर उसका भी साथ छोड़ देता है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता रजा मुराद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा है कि वह राम मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार अयोध्या जी आए हैं। इस समय अयोध्या जगमगा रही है। रजा मुराद यहां पर हो रही फिल्मी रामलीला में विभीषण की भूमिका अदा करने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


एक बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां पर चमचमाती सड़कों के साथ बड़े-बड़े होटल बन गए हैं। एयरपोर्ट की बात ही निराली है। यहां के लोगों का कारोबार भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। अयोध्यावासी बहुत भाग्यशाली हैं कि वह इस पवित्र स्थल पर रहते हैं। रामलला की जन्मभूमि से पावन स्थल और कोई नहीं हो सकता है। 

एक सवाल के जवाब में रजा मुराद ने कहा कि जब मंदिर बन रहा था, तब भी उन्होंने रामलीला में अभिनय किया था। मंदिर बनने के बाद अब जब पहली बार रामलीला में अपनी भूमिका निभा रहे हैं तो मन में अलग वलवला (उमंग) है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में हमेशा खलनायक की भूमिका करता रहा हूं। इस बार रामलीला में आदर्शवादी सज्जन पुरुष का किरदार निभा रहा हूं, जो अपने भाई को गलत रास्ते पर चलते हुए देखकर उसका भी साथ छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें