प्रदर्शन करतीं रवि सिंह की बहनें
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में आदित प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह हत्याकांड का मामला फिर गर्मा गया है। आदित्य की बहनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सोम ढाबा मालिक सुरेश यादव के बेटे समेत अन्य की गिरफ्तारी करने की पुरजोर मांग की। ऐसा न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी और कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार अब भी नहीं जागे तो तो आमरण अनशन किया जाएगा । इसमें चाहे उनकी जान क्यों ना चली जाए। उन्होंने प्रशासन ने 48 घंटे का समय दिया है।
इसके बाद वह परिवार सहित जिला मुख्यालय पर अनशन पर बैठ जाएंगे। गौरतलब है कि नौ अक्टूबर को सोमू ढाबा में पिटाई के बाद आदित्य की हत्या कर दी गई थी। ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत आठ लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी का बेटा व अन्य लोग अभी फरार है।