फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रतना की बहन ने वीडियो जारी कर बिल्डर से बताया परिवार को खतरा

Thu, 21 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रतना सिंह की आत्महत्या के मामले में परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। बुधवार को रतना की बहन प्रिया सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दो मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में प्रिया ने आरोपी बिल्डर शरद सिंह से जान का खतरा बताया। उनका आरोप है कि शरद कुछ भी करवा सकता है।
विज्ञापन


प्रिया ने वीडियो में कहा है कि रत्ना जिंदा दिल और मजबूत लड़की थी। वह जीना चाहती थी। वह अपना बिजनेस शुरू करने वाली थी, लेकिन उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश के तहत मेंटल हत्या है। प्रिया का कहना है कि उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसे हटा दिया गया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। रतना का परिवार गोरखपुर के बिछिया में रहता है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

रतना सिंह ने 12 मई को वीडियो बनाकर फंदा लगा लिया था। 25 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने बिल्डर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। रतना के पिता सुधीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें