फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रही कालाबाजारी और मुनाफाखोरी, 88 रुपये की दाल 110 में, आलू-प्याज का दाम भी दोगुना

Fri, 03 Apr 2020 11:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में लॉकडाउन के बीच कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एसडीएम ने चालक तो एसीपी ने दो महिला सिपाहियों को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद दोनों अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्हें रोजमर्रा के सामान तय मूल्य से ज्यादा कीमत पर बेचे जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। एसडीएम और एसीपी काकोरी को दुबग्गा चौराहा और काकोरी क्षेत्र स्थित किराना दुकानों पर तय मूल्य से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी।

इस पर एसीपी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी ने महिला सिपाही अनिता व रेखा तो एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने चालक जितेंद्र शर्मा को ग्राहक बनाकर भेजा। अनीता और रेखा ने एक-एक किलो दाल खरीदी।
विज्ञापन


दुकानदार ने 110 प्रति किलो कीमत बताई। इस पर दोनों ने कहा कि प्रशासन ने तो दाल का मूल्य 88 से 92 रुपये तय किया है। जब दोनों ने परिचय दिया तो दुकानदार ने माफी मांगी।

कैलाश की दुकान पर आलू-प्याज खरीदने पहुंचे जितेंद्र को 50 रुपये कीमत बताई गई। उन्होंने जब खुद को एसडीएम का चालक बताया तो दुकानदार के होश उड़ गए। पीछे से पहुंचे दोनों अफसरों ने सब्जी दुकानदार को फटकार लगाई। मूल्य से अधिक दामों में न बेचने की हिदायत दी।
 

राशन में कटौती कर रहे अतरौली के कोटेदार

वहीं मोहनलालगंज में लॉकडाउन में भी कोटेदार गरीबों के हिस्से के राशन में कटौती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गौरा की दुकान निलंबित होने के कारण यहां के कार्डधारक अतरौली से अटैच किए गए हैं।

ऐसे में गांव के कार्डधारक तीन किमी चलकर राशन लाने अतरौली जाते हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मुफ्त दिया जाना है। अतरौली के कोटेदार अंकित इसमें भी कटौती कर रहे हैं।

अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले गेहूं में एक किलो की कटौती की जा रही है। गांव के सूरज ने बताया कि मां शांति देवी के नाम अन्त्योदय राशनकार्ड है। बृहस्पतिवार को जब वह राशन लेने गए तो उनको 35 की जगह 34 किलो राशन मिला।

उन्होंने एतराज जताया तो कोटेदार ने भगा दिया। तहसीलदार विवेकानंद मिश्र ने बताया कि शिकायत आई है। आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर दुकान निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।

महालक्ष्मी स्वीट्स के मालिक पर केस

लॉकडाउन में भी अलीगंज के पुरनिया स्थित महालक्ष्मी स्वीट्स गुरुवार को खुली मिली। इस पर प्रशासन व पुलिस की टीम ने इसे सील कर दिया। वहीं, मालिक व प्रबंधक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक सूचना मिली कि दुकान में चोरीछिपे मिठाई बनाई जा रही है। पुलिस व प्रशासन की टीम ने छापा डाला तो आरोप सही मिला। एडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत

मलिहाबाद में मनरेगा जॉब कार्डधारकों ने गुरुवार को राशन कटौती की तहसीलदार निखिल शुक्ल से शिकायत की। इस पर उन्होंने क्षेत्र की राशन दुकानों का निरीक्षण किया।

तहसीलदार ने बताया कि तेपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार मनरेगा जॉब कार्डधारकों को यूनिट से कम राशन दे रहे हैं। मौके पर लोगों से बात की गई तो वितरण व्यवस्था सही मिली।

कोटेदार ने बताया कि कुछ लोग वितरण में व्यवधान पैदा करने उद्देश्य जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह लोग पूरे गांव में यह अफवाह फैला रहे हैं कि सभी का राशन मुफ्त है, जबकि ऐसा नहीं है।

राशन सिर्फ  अंत्योदय कार्डधारक, मरेगा मजदूर तथा श्रम विभाग से पंजीकृत मजदूरों को ही मुफ्त मिलना है। उन्होंने सरकारी निर्देशों का पालन कर राशन वितरण का निर्देश दिया है।

दरोगा की चक्की के पास स्थित एचपी गैस एजेंसी पर भीड़ जुटते की सूचना पर सभी को हटाया गया। कर्मचारियों को यह निर्देशित किया गया कि डिलीवरी के समय ग्राहकों के घर पर ही मोबाइल नंबर पंजीकृत करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें