फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम न कर सके यूपी की एक बेटी ने कर दिया वो काम

Fri, 27 Nov 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आज अंबेडकरनगर की अरुणिमा सिन्हा को बधाई दी और कहा जो काम वो न कर सके अरुणिमा ने कर दिखाया।
विज्ञापन


ये बातें अखिलेश ने शुक्रवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। दरअसल अखिलेश वहां अरुणिमा सिन्हा खेल एकेडमी व लिंब सेंटर के शिलान्यास में पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में रतन टाटा भी शामिल हुए जिस पर सीएम अखिलेश ने कहा कि वह रतन टाटा को पहले कई बार यूपी बुला चुके हैं लेकिन आज वह एक बड़े काम के लिए यूपी आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रतन टाटा को यूपी बुलाने के लिए अरुणिमा सिन्हा को बधाई दी। एक हादसे में पैर गवां चुकीं अरुणिमा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। इतना ही नहीं वह दुनिया की सात ऊंची चोटियों को फतह करने का संकल्प ले चुकी हैं।

इस हादसे के बाद भी हौसला न खोने वाली अरुणिमा विकलांगों के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना चाहती थीं। आज इसी के शिलान्यास में सीएम अखिलेश और रतन टाटा पहुंचे थे।
विज्ञापन

सपना देखो तो बड़ा देखो

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश ने बहुत शुभकामनाएं दीं और कहा कि अरुणिमा देश और दुनिया के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विकलांग अपनी प्रतिभा को पहचाने। उन्होंने ये भी कहा कि अरुणिमा ने लड़की होकर ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में रतन टाटा के शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि वह बड़े काम के लिए यूपी में आए हैं। रतन टाटा का प्लांट यूपी में ही रहेगा।

सीएम अखिलेश ने इस मौके पर कहा कि अगर सपना देखो तो बड़ा देखो और उसे पूरा करने की कोशिश में जुट जाओ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें