फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों से हैं दिग्विजय के रिश्ते: विनय कटियार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के भाजपा नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को अयोध्या में एक बड़ा बयान दिया है। भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आतंकवादियों से तालुक्कात हैं। कटियार ने बताया कि दिल्ली के बटाला हाउस में एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया था।
विज्ञापन


इस कांड का आरोपी सज्जाद आजमगढ़ के एक गांव का रहने वाला था। इस घटना के बाद खुद दिग्विजय सिंह सज्जाद के गांव पहुंचे। सज्जाद से मिलने राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इन सभी लोगों ने सज्जाद को क्लिचिट दिलाने का आश्वासन भी दिलाया था।

अभी पेरिस में जो आतंकी हमला हुआ था उसमें लड़ते हुए सज्जाद मारा गया। मालूम चला कि सज्जाद आईएसआई से जुड़ा हुआ था। इस बारे में समाचार पत्रों में भी निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश से माफी मांगे ‌सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह

जिस सज्जाद को दिग्विजय सिंह ने क्लीनचिट दिलाने की बात कही थी वही आईएसआई का एजेंट था। भाजपा नेता विनय ‌कटियार ने क‌हा कि इस पूरी घटना से सिद्घ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं और दिग्विजय सिंह के संबंध आतंकवादियों से है।

कांग्रेस शुरू से ही देश में आतंकवादियों को पनाह दे रही है। विनय कटियार ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दिग्विजय के साथ ही सोनिया और राहुल गांधी को भी संसद में माफी मांगनी चाहिए।

कटियार ने अपने बयान में कहा कि कई बड़े आतंकी हमलों में कांग्रेस का हाथ रहा है। मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में भी कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी का ही हाथ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें