राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हस्तिनापुर, ब्रज, रुहेलखंड क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर प्रभारी व संयोजक बनाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में कुंवर नरेन्द्र सिंह (मथुरा) को प्रभारी व वीरपाल राठी पूर्व विधायक को संयोजक बनाया है।
ब्रज क्षेत्र में विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को प्रभारी व रामरस पाल पूनिया को संयोजक मनोनीत किया है। रुहेलखंड क्षेत्र में अय्यूब अली एडवोकेट को प्रभारी व सचिन चौधरी को संयोजक मनोनीत किया है।
बताया कि इन प्रभारियों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने और चुनाव के मद्देनजर अन्य तैयारियों को पूरा करने की प्रक्रिया तेज होगी।