फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीबी सह संयुक्त अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग की दुर्लभ कैंसर सर्जरी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में 70 वर्षीय बुजुर्ग की दुर्लभ कैंसर सर्जरी सफल रही। मरीज मैक्सिला बोन के जायंट सेल ट्यूमर और म्यूकर माइकोसिस से पीड़ित थे।
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने बताया कि चेहरे पर सूजन की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज को जांच के बाद भर्ती किया गया। मधुमेह से पीड़ित होने के कारण ऑपरेशन और बेहोशी की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी। एनेस्थेटिस्ट डॉ. शाहिद अंसारी और फिजिशियन डॉ. विवेक वर्मा ने उपचार में सहयोग किया। दूरबीन विधि से नाक के रास्ते बिना बाहरी चीरे ऑपरेशन किया गया। संक्रमण के कारण तालू का दो-तिहाई हिस्सा हटाना पड़ा। बाद में दंत शल्य चिकित्सक डॉ. आलोक ने कृत्रिम अंग से तालू को पूरा किया। दो माह बाद मरीज स्वस्थ और रोगमुक्त है। सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें