फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल की युवती को चिनहट इलाके के होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुर्ष्क्म करने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के धमकाने के बाद पीड़िता नागपुर चली गई थी। वहां एक दोस्त के जरिए मुकदमा दर्ज कराया था जिसे नागपुर पुलिस ने लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, नेपाल की रहने वाली युवती नौकरी के सिलसिले में 2018 में भारत आई थी। मार्च से वह लखनऊ में अपनी दोस्त सूफी विश्वकर्मा के साथ फैजाबाद रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहती थी। सूफी के जरिए ही उसका परिचय प्रवीण यादव से हुआ। प्रवीण मूलरूप से सुल्तानपुर के विनोबापुरी कॉलोनी का रहने वाला है। वह चिनहट इलाके में कृष्णा अपार्टमेंट में रहता है। सूफी ने उसकी दोस्ती कराते हुए कहा कि प्रवीण लखनऊ का रहने वाला है और दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
होटल में लेकर गये, वहां किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि सूफी ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। जब उसने सितंबर में यह रकम वापस मांगी तो वह धमकी देने लगी। इस पर सूफी ने प्रवीण से मदद मांगी। प्रवीण ने उसे धोखा दिया और एक होटल में लेकर गया। जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात करीब 15 दिन पहले की है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस बताया तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस डर से उसने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन

नागपुर में दर्ज कराया मुकदमा
नेपाली युवती डरकर लखनऊ से नागपुर चली गई। वहां नेपाल के अपने एक मित्र के साथ कुछ दिन रही। फिर उसने नागपुर के कोराठी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। सोमवार को नागपुर की पुलिस टीम दस्तावेजों के साथ युवती को लेकर चिनहट थाने पहुंची। नागपुर पुलिस की जांच में जिस होटल की बात पीड़िता कह रही है, उस नाम का होटल इलाके में नहीं हैं। इसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने देर रात को अधिकारियों से बातचीत के बाद केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, सोमवार देर रात आरोपी प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी आरोपी सूफी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें