दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, शादी का बनाया दबाव
लखनऊ। मड़ियांव निवासी महिला ने ऑटो चालक पति के दोस्त डालीगंज निवासी राहुल कश्यप पर दुष्कर्म और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने सोमवार को केस दर्ज कराया था। मंगलवार को राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
ऑटो चालक की पत्नी के अनुसार राहुल भी ऑटो चलाता है। 20 फरवरी की सुबह पति काम पर चले गए। इस बीच आरोपी राहुल आया। पीड़िता ने चाय बनाई। कॉल आने पर वह फोन लेने दूसरे कमरे में चली गईं। आरोप है कि राहुल ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। आरोपी ने उनके साथ गलत काम किया। होश आने पर उन्हें इसका पता चला। डर के चलते वह चुप रहीं। 25 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को कॉल की और पति को छोड़कर उससे शादी करने की बात कही। विरोध परपति को जान से मारने की धमकी दी।