ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़छाड़
लखनऊ। अमीनाबाद निवासी युवती ने गुडंबा के कल्याणपुर निवासी अभिषेक रस्तोगी पर छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, वह हजरतगंज में नौकरी करती हैं। उनकी जान-पहचान अभिषेक से थी। उसकी गलत हरकतों की वजह से संपर्क खत्म कर दिया था। 24 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे वह ड्यूटी से लौट रही थीं। रास्ते में अभिषेक स्कूटी से पीछा करने लगा। लाटूश रोड के पास सामने आकर उनसे स्कूटी पर बैठने के लिए कहा। इन्कार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।