फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी दिलाने के बहाने कक्षा चार की बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के रहीमाबाद में कक्षा चार की छात्रा को टॉफी दिलाने के बहाने आरोपी ने एक मकान में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद वह बच्ची को मकान के बाहर छोड़कर भाग गया। किसी तरह से घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिवार वाले सहम गए। पूछताछ पर अधेड़ की करतूत का पता चला। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के अनुसार, कस्बा निवासी बच्ची कक्षा चार की छात्रा है। वह घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान 52 वर्षीय पड़ोसी वहां आ गया। जिसने मासूम को टॉफी दिलाने की बात कही। बच्ची अधेड़ के साथ चली गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक मकान में ले जाकर अधेड़ ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीटा भी था। वारदात को अंजाम देने के बाद अधेड़ गांव के बाहर जाकर छिप गया था। घर लौटने पर मासूम की हालत देखकर परिवार वाले दंग रह गए थे। पूछताछ करने पर 52 वर्षीय आरोपी का पता चला। आरोपी के खिलाफ मासूम की दादी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें