फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माल इलाके के एक गांव में एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी आठ साल की बेटी के साथ पड़ोसी रामकिशोर ने रविवार दोपहर को दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त मासूम घर में अकेली थी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसकी पिटाई की जिससे वह चोटिल हो गई। दुष्कर्म करने के बाद उसने मासूम को धमकी दी कि उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा। कुछ देर बाद पहुंचे परिवारीजनों को रोते हुए मासूम ने वारदात की जानकारी दी।
पिता पड़ोसी के घर शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन वहां आरोपी के परिवारीजनों ने उल्टे उसे ही धमकी दे दी। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा जहां तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज के लिए भेजा। वहीं रामकिशोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें