यूपी में रेप के ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर दें कि व्यक्ति कितना नीचे गिरकर रेप जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहा है। एक ऐसा ही मामला यूपी के बहराइच जिले में संज्ञान में आया है।
यहां खानाबदोश जीवन जीने वाली दो महिलाएं एक मासूम के साथ दो जून की रोटी की तलाश में निकली थीं। हरिहरपुर रैकवारी की साप्ताहिक बाजार में महिलाएं जब दुकान पर पैसे मांग रही थीं, तभी चार युवकों ने पैसा चुराने का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया।
मासूम समेत दोनों महिलाओं को रात भर बंधक बनाकर मारापीटा। महिलाओं ने युवकों पर रेप का आरोप लगाकर अपने को मुक्त कराया। उनका कहना है कि उन युवकों ने सामूहिक रुप से रेप करने की कोशिश की है। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोंडा जिले के एक गांव निवासी एक परिवार नट बिरादरी से ताल्लुक रखता है। इसी परिवार की पांच महिलाएं चार दिन पूर्व अपने मामा के साथ चिलवरिया आई थीं। इन सभी ने चिलवरिया रेलवे स्टेशन के निकट डेरा बनाया है।