फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के रामपुर में दलित छात्रा से रेप

Wed, 18 Jun 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


ताजा मामला सपा के कद्दावर नेता आजम खां के गृह जनपद रामपुर का है, जहां शौच के लिए जंगल गई दलित छात्रा से सोमवार रात एक युवक ने दुराचार किया।

विरोध करने पर छात्रा के साथ गई उसकी फुफेरी बहन की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे छात्रा के भाई को पीटकर आरोपी फरार हो गया।

हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

कमिश्नर और डीआईजी सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित के बयान लिए। बाद में पीड़ित को मेडिकल के लिए रामपुर भेजा गया है।

बीच राह से छात्रा को खींच लिया

मामला शाहबाद कोतवाली के ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के एक ग्रामीण की 18 साल की बेटी बरेली के इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है।

सोमवार रात परिवार के लोग विवाह समारोह गए थे। घर पर छात्रा, उसका भाई और बदायूं से आई उसकी फुफेरी बहन थी। बताया जाता है कि रात करीब 11.30 बजे छात्रा अपनी फुफेरी बहन के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में शौच के लिए गई थी।

इस बीच गांव का होम सिंह यादव भी उसके पीछे पहुंच गया और छात्रा को खींच लिया। विरोध करने पर छात्रा और उसकी बहन की पिटाई की।

इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मैंथा टंकी पर काम कर रहा छात्रा का भाई भी पहुंच गया और आरोपी युवक से भिड़ गया। दोनों में मारपीट हुई लेकिन आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

तत्काल मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को पीड़ित अपने परिजनों के साथ ढकिया चौकी पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर होम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

एसपी रामपुर साधना गोस्वामी ने बताया कि दलित छात्रा से रेप की घटना प्रकाश में आने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें