फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में फंसे बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी को राहत, हटी रेप की धारा

Fri, 10 Mar 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बज्मी स‌िद्दीकी
विज्ञापन
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी के ऊपर से गैंगरेप की धारा हटा दी गई है। बता दें क‌ि बीते दिनों बज्मी पर फैजाबाद की एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस मामले में मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ मारपीट की पुष्ट‌ि हुई है लिहाजा पुलिस ने बज्मी और उनके साथियों से गैंगरेप की धारा हटा दी है। 

बीते शुक्रवार को एक महिला की ओर से नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार रात 11 बजे उसके घर पर धावा बोल उसके दिव्यांग भाई तथा उसकी पत्नी को मारा-पीटा तथा सोने की चेन लूट ली और उस पर हमला किया।

आठ-दस लोगों ने पूर्व में दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मार डालने के लिए ललकारा और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने बसपा नेता बज्मी सिद्दीकी समेत अन्य के खिलाफ डकैती व सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 11 बजे के बाद बसपा नेता आत्मसमर्पण के लिए अदालत जा रहे थे कि कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने कचहरी गेट से ही बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। बसपा नेता को नगर कोतवाली की पुलिस ने चार बजे के बाद सीजेएम अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें