फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रहे रेप, पुलिस ही आ गई दबाव में

Wed, 18 Jun 2014 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों पर सरकार के बढ़ते दबाव और लगातार होते रेप के कारण पुलिस प्रशासन खुद ही बेहाल हो गया है। हालिया घटनाएं नबावगंज और तरबगंज थाना क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

मामले में डीएम व एसपी ने मंगलवार को थानों में पहुंचकर पड़ताल की है। साथ ही जिलाधिकारी ने थानेदारों को क्षेत्र में नजर रखने व बीट सिपाहियों को गांवों में अलर्ट करने की चेतावनी दी है।

बेटे के साथ सो रही थी महिला

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीया महिला सोमवार की रात अपने घर के बाहर मासूम बेटे के साथ सो रही थी।

तभी देर रात तीन बजे चाईंटोला का रहने वाला टिंकू उर्फ फारूख वहां पहुंच गया और चाकू से डराकर महिला के साथ दुराचार किया।

इसी बीच महिला का मासूम बेटा जग गया तो आरोपी महिला को वारदात के बारे में किसी से न बताने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

धरे गए आरोपी

उधर, दूसरी घटना में थाना तरबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी 16 जून की देर शाम खेत को गई थी। तभी बैरागी पाण्डेय ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया।

दोनों मामलों में पीड़िताओं की तहरीर पर महिला थाने में टिंकू उर्फ फारूख व बैरागी पाण्डेय के खिलाफ दुराचार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी करा ली गई है। उन्होंने कहा कि दुराचार के किसी भी मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें