उसकी उम्र 16 साल है, वह कक्षा 10 का छात्र है लेकिन अपने ही अपहरण का प्लान बनाकर तीन लोगों को फंसा दिया। उसकी होशियारी ने पुलिस को भी चक्कर में डाल दिया।
घटना नगर कोतवाली के रिकाबगंज क्षेत्र की है जहां सोमवार को आए कक्षा दस के एक छात्र ने बोलेरो सवार तीन लोगों पर खुद के अपहरण का आरोप लगा हलचल मचा दी।
जानकारी पर नगर कोतवाली पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित कोटसराय निवासी छात्र के चाचा अशोक सिंह कलहंस की शिकायत पर बोलेरो सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
घटनास्थल रिकाबगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो छात्र की ओर से बोला गया झूठ पकड़ में आ गया।