मलिहाबाद। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से आठ वर्ष पहले दुष्कर्म करने के आरोपी सदरपुर निवासी इश्तियाक को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष की सजा सुनाई। है। 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी को कम समय में कड़ी सजा दिलाने के लिए विशेष अभियान के तहत पैरवी की जा रही है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 2018 में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी इश्तियाक के खिलाफ एफआईआर की गई थी। पीड़िता के बयान व मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद साक्ष्य जुटाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए। जुर्माना राशि न अदा करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना पड़ेगा।