फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली संकट को दूर करने के लिए सात सदस्य कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजधानी लखनऊ का मामला, शक्ति भवन में आज कमेटी की बैठक

माय सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने राजधानी की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने और संकट को दूर करने के लिए सात सदस्य कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की शनिवार शक्ति भवन में बैठक है। इस संबंध में कारपोरेशन के निदेशक वितरण जीडी द्विवेदी ने आदेश जारी किया है।
इस कमेटी के अध्यक्ष मध्यांचल निगम के निदेशक तकनीकी हरीश बंसल और सदस्य के रूप में लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल, मध्यांचल निगम के मुख्य अभियंता तकनीकी मनीष गुप्ता, वाराणसी के मुख्य अभियंता एके वर्मा, गाजियाबाद लोनी के अधीक्षण अभियंता निशांत नवीन और नोएडा के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक पटेल शामिल हैं। इस कमेटी की शनिवार को बैठक होगी। फिर बैठक के बाद यह कमेटी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके मध्यांचल निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के जरिए कारपोरेशन के अध्यक्ष को पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के लिए ढाई हजार करोड़ की योजना को मिलेगी मंजूरी

पावर कॉरपोरेशन राजधानी की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ढाई हजार करोड रुपए की सुधार योजना को मंजरी देगा। इस सुधार योजना के तहत वर्ष 2032 तक ओवरलोड फीडर और ट्रांसफार्मर की क्षमता को 50 फ़ीसदी लोड पर लाने का काम होगा। इसके लिए नए ट्रांसफार्मर लगेंगे और नई लाइन बनेगी। इसके साथ ही नेटवर्क को भी बेहतर बनाया जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र सरकार से धन मिलेगा। इस योजना में स्काडा सिस्टम को भी शामिल किया गया है ,जिसका दो दशक पहले भी एक बार निर्णय लिया गया था, जिसके लिए गोमती नगर में इस स्काडा भवन भी बना लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें