रणजी ट्रॉफी के तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हुए रणजी मुकाबले में यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही। कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम का पुलिंदा महज 89 रन पर बंध गया। रणजी इतिहास में यह यूपी का कर्नाटक के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है। मैच में यूपी की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से वी कौशिक ने 20 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इससे पहले वर्ष 1977- 78 में यूपी की टीम कर्नाटक के खिलाफ 112 रन बनाकर आउट हो गई थी।