रणजीत हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति और दीपेंद्र की साजिश है। यह पूरा हत्याकांड सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुख्य शूटर का सुराग 11 सेकेंड की सीसीटीवी से मिला। जिसमें शूटर भाजपा मुख्यालय के पास कार से उतरते हुए दिखाया जा रहा है।
कार से उतरने वाला हत्यारा ही रणजीत का पीछा करता हुआ ग्लोब पार्क तक पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। हत्याकांड के खुलासे में एसीपी हजरतगंज ओर सीओ क्राइम गोरखपुर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस को आदित्य कुमार श्रीवास्तव के हाथ पर जले घाव से मामले का सुराग मिला। बताया जा रहा है कि कालिंदी शर्मा से करीबी के कारण स्मृति और रणजीत के रिश्तों में खटास आई थी।