फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला अध्यक्ष रंजना वाजपेयी समेत नौ सपा नेता पार्टी से निष्कासित

Tue, 21 Feb 2017 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी समेत नौ नेताओं को सपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीन आचरण के चलते रंजना को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


रंजना इसके पहले कांग्रेस व बसपा में भी रह चुकी हैं। इसके अलावा सेवरही के पूर्व विधायक डॉ. पीके रॉय को भी छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।

अवधेश राय, सुरेन्द्र राय, घोसी के संजय, विजय यादव और देवरिया के दयाशंकर यादव को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें