फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ग्राम प्रधान और 46 महिलाओं को मिलेगा वीरता पुरस्कार

Wed, 02 Mar 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 86 युवतियों व महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार ने सभी नाम फाइनल कर दिए हैं। इनमें अच्छा काम करने वाली 40 महिला ग्राम प्रधान शामिल हैं। वहीं 46 अन्य युवतियों और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। सभी को एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

सरकार ने जो नाम फाइनल किए हैं उनमें लखनऊ की मॉडल वर्तिका सिंह भी शामिल हैं। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड 2015 का खिताब जीतने वाली वर्तिका मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2015 प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रही थीं।
विज्ञापन

जानिए इनकी भी उपलब्धि

वहीं लेह से कन्या-कुमारी तक साइकिल से यात्रा करने वाली चेन्नई की अनहिता श्रीप्रसाद व दिल्ली से लंदन तक की यात्रा जीप से करने वाली बंगलुरू की निधि तिवारी को भी सरकार रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार देने जा रही है।

इसके अलावा मेरठ की रिदा जेहरा को जन्म से ही दोनों आंखों से दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने ब्रेल लिपि के जरिए पढ़ाई की। उन्हें गीता के श्लोक कंठस्थ हैं। सरकार इन्हें भी रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है।

अंबेडकर नगर की दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, गाजियाबाद की दिव्यांग खिलाड़ी पलक कालिया, आत्मरक्षा के लिए युवतियों को प्रशिक्षित करने वाली रायबरेली की डिम्पी तिवारी, एसिड अटैक से खुद को बचाने वाली लखनऊ की अंशिका शर्मा, घुड़सवारी में नाम रोशन करने वाली दिल्ली की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्थवी अस्थाना को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाली ये महिला प्रधान होंगी सम्मानित

यशोधरा-जंगल सखनी, गोरखपुर
उर्मिला-करमौरा, गोरखपुर
कलामी-सकरादा, मऊ
चंद्रवती-जिठानिया सारिक, रामपुर
पलक कालिया- गाजियाबाद
रुमा यादव- पुलिस उपनिरीक्षक, इटावा
उमा शर्मा हेड कांस्टेबल- आगरा
डिम्पी तिवारी- रायबरेली
सोनल सिंघल- हापुड़
रीता-अतिकुल्लापुर, मैनपुरी
अंशिका शर्मा -लखनऊ
रिदा जेहरा- मेरठ
रेखा रानी- मैनपुरी
जीनत आरा- नोएडा
रेनू गुप्ता- इटावा
आरती राना-लखीमपुरखीरी
स्थवी अस्थाना- दिल्ली
बदरूननिशा हुसैन- मिर्जापुर
नाजिया- आगरा
गुड़िया संस्था- वाराणसी
कुसुमलता-हलपुरा, मैनपुरी
वात्सल्य संस्था- लखनऊ
पाणिनी संस्था- वाराणसी
शिवानी- कानपुर
आरती -लखनऊ
किरण- लखनऊ
शीलू सिंह राजपूत-रायबरेली
गुड़िया- कानपुर
मोहिनी आजाद- गोंडा
रूबी सिंह- प्रतापगढ़
रेखा- बहराइच
विनीता यादव-लहर, बरेली
गुलैचा- बहराइच
माधुरी सिंह- जौलान
माधुरी शर्मा- मथुरा
निदा रिजवी- लखनऊ
ऊषा विश्वकर्मा-रेड ब्रिगेड समूह
खबर लहरिया- चित्रकूट
गुड़िया - ग्राम मल्लाहीपुरवा
रचना- ललितपुर
भारती गांधी- संस्थापिका, सीएमएस लखनऊ
जेवा आफताब- आंगनबाड़ी कार्यकत्री-मैनपुरी
शलीमन-पैगूपुरा, रामपुर
श्रीकुंवारी, आशा- झांसी
पार्वती-,राज्य आजीविका मिशन हरदोई
तूलिका रानी- पर्ततारोही-लखनऊ
रेशमा सुमन-बसारतपुर, मिर्जापुर
विमला यादव-हसनपुर जलालपुर, अंबेडकरनगर
रेखा देवी-बसखरी, अंबेडकरनगर
लीला देवी-सफा, झांसी
मिश्री देवी-पकरी भोजपुर, अंबेडकरनगर
कलावती देवी-मवैया, मिर्जापुर
उर्मिला-अधमपुर, मिर्जापुर
वहीतुन्ननीशा-भंगुरा, संतकबीरनगर
धीराजी देवी-बछैयीपुर, संतकबीरनगर
पूनम पांडे-गौरदीह, संतकबीरनगर
आशा देवी-शिवबखारी, संतकबीरनगर
मालती देवी-समुग्रा, वाराणसी
सुशीला देवी-इलर-रसूलाबाद, मुरादाबाद
कस्तुरी देवी-खजुराहाखुर्द, झांसी
शाहजहां बेगम-लक्ष्मीपुरकटटई, मुरादाबाद
सिताबो-लडौरा नरैनपुर, रामपुर
शहीदा हुसैन-चकरपुर क्वादीम, रामपुर
चंद्रावती देवी-एकडंगा, देवरिया
मालती देवी-निदुरा, कौशाम्बी
गीता देवी-सिरौली, गाजियाबाद
वंदना सिंह-बरीयावान, कौशाम्बी
विमला-चुरहानवदीया, बरेली
प्रभावती-परसवा महोला, फैजाबाद
अनारकली-अंधवा, कौशाम्बी
दुर्गावती-मझाकाजीपुर, फैजाबाद
सुधा-बिलासपुर, मुजफ्फरनगर
पूनमबाला-पौसरा, फैजाबाद
संगीता-तारापुर, फैजाबाद
इलीची देवी-बचगंजपुर, महाराजगंज
कमलावती-भटौली, गाजीपुर
राजकुमारी-मस्तीपुरस, कासगंज
सुमित्रा-धनकौर, सोनभद्र
महिला सशक्तिकरण एवं वीरता के लिए इनका होगा सम्मान
वर्तिका सिंह- रनरअप, मिस वर्ल्ड-2015
अनहिता श्रीप्रसाद- चेन्नई
निधि तिवारी- बंगलुरु
अरुणिमा सिन्हा- निशक्त पर्वतारोही
जूलियट चॉपिन- फ्रांसीसी महिला
शॉरलेट हिंड्रूं- फ्रांसीसी महिला
कैरोलीन फार्चूनेटो- फ्रांसीसी महिला
जूलियेट फिनेट- फ्रांसीसी महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें