फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरों की शोभा बढ़ा रहीं मोती और कपड़ों के फूलों वाली रंगोली

Fri, 17 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमीनाबाद स्थित दुकान में सजी कपड़े के फूलों की रंगोली। 
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली के करीब आते ही बाजारों में घरों की सजावट के लिए तरह-तरह की खूबसूरत वस्तुएं आ गई हैं। इस बार पारंपरिक रंगों, चूर्ण और फूलों की जगह मोती-मूंगें, कपड़े के फूलों और ऊन से बने रंगोली मैट ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। छोटे आकार से लेकर बढ़े आकार और कई तरह की डिजाइन में उपलब्ध हैं। इस बार प्लास्टिक शीट वाली रंगोली मैट लोगों को कम पसंद आ रही है।
विज्ञापन


अमीनाबाद स्थित दुकानों में सुबह 11 बजे से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार ऊन से बनी रंगोली मैट लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसकी खासियत है कि यह देखने में बिलकुल असली फूलों की रंगोली जैसी दिखती है।

इन रंगोली मैट को धोकर फिर से घर में सजा सकते हैं। इसके अलावा मोती-मू्ंगा और कपड़ों के फूलों से बनी रंगोली भी ग्राहकों को काफी लुभा रही हैं। ये देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इसको कपड़ों की पत्तियाें, स्टोन, सितारे आदि से सजाया गया है, जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। ये प्रकृति के अनुकूल भी हैं। इसे दो से तीन साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन




रंगोली मैट की कीमत

ऊन की कढ़ाई वाली रंगोली मैट 300 से 1,200 रुपये

प्लास्टिक फूलों और मोती की रंगोली मैट 600 से 2,000 रुपये

प्लास्टिक शीट वाली रंगोली मैट 120 से 500 रुपये

अमीनाबाद स्थित दुकान में सजी कपड़े के फूलों की रंगोली। 

अमीनाबाद स्थित दुकान में सजी कपड़े के फूलों की रंगोली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें