फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पहले रोजे से छाई रमजान की रौनक

Tue, 01 Jul 2014 10:56 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजानुल मुबारक के पहले रोजे से रमजान की रौनक हर तरफ छा गई।
विज्ञापन


मस्जिदों में तरावीह की नमाज और दर्स-ए-कुरान से रोशन मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद जमा हुए।

इससे पूर्व मस्जिदों में रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया था। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से मस्जिदों में इफ्तार की व्यवस्था की गई थी।

रमजान के पहले रोजे का पहला इफ्तार सोमवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में किया। इसके बाद देर रात तक मस्जिदों में दर्स-ए-कुरान और तरावीह की नमाज का दौर चला।
विज्ञापन


अमीनाबाद व चौक स्थित मस्जिदों में इफ्तार से देर रात तक रोजेदारों का जमावड़ा रहा।

हर तरफ रमजान की रौनक छाई रही। ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज-ए-जमात अदा कराते हुए रोजेदारों को रमजान में अल्लाह की बरकत व रहमतों को बयान किया।
विज्ञापन


शाम की नमाज के दौरान भी मस्जिदों में रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया।

बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में शिरकत की। उधर, हुसैनाबाद ट्रस्ट की मस्जिदों में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

शाहनजफ, काजमैन, छोटे इमामबाड़े आदि में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इफ्तार कर अल्लाह का शुक्र अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें