फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले से नहीं, हिंदू-मुसलमान के सहयोग से होगा राम मंदिर का निर्माण: वेदांती

Fri, 12 Oct 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. राम विलास वेदान्ती व अनुपमा जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रामविलास दास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नहीं बल्कि हिंदू-मुसलमानों की आपसी सहमति से होगा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। 6 दिसंबर भी संभावित तिथि हो सकती है।

विज्ञापन


वेदांती बहराइच के रामगांव थाना अंतर्गत नेवादा गांव में शिवा तिवारी के आवास पर दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने आए थे। वापस अयोध्या लौटते समय प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के घर पर रुके।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए वेदांती ने स्पष्ट किया कि हिंदू-मुसलमानों के सहयोग से राम मंदिर के निर्माण के बाद मजिस्द के लिए जमीन दी जाएगी। जहां भव्य मस्जिद का निर्माण होगा। लेकिन मस्जिद बाबर के नाम पर नहीं, किसी मुस्लिम महापुरुष के नाम पर होगी।
विज्ञापन


वेदान्ती ने कहा कि मुसलमान नहीं चाहते कि राम मंदिर को लेकर कोई विवाद हो। इस कार्य में मुसलमान सहयोग करेगा तो हिंदू भी मस्जिद निर्माण में मुसलमान का सहयोग करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें