फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदांती का बड़ा खुलासा- मैंने कहा था, एक धक्का दो और बाबरी तोड़ दो

Fri, 21 Apr 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
पूर्व भाजपा सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस की जिम्मेदारी ली, साथ ही आडवाणी और जोशी का बचाव ‌क‌िया है। आगे देखें क्या-क्या बोले वेदांती...
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
वेदांती ने कहा, मैंने बाबरी ढांचा तुड़वाया था। मेरे कहने पर ही कारसेवकों ने ढांचा गिराया था। अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, मैंने ही कहा था, एक धक्का दो और बाबरी तोड़ दो। 

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
उन्होंने कहा, ढांचा तुड़वाने में महंत अवैद्यनाथ और अशोक सिंघल भी शामिल थे। वहीं उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का बचाव किया। कहा, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया कारसेवकों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। वेदांती का कहना है क‌ि प्रधानमंत्री को मं‌‌द‌िर बनवाना चाह‌िए, वहां कभी मस्ज‌िद थी ही नहीं, ढांचा था जो मैंने तोड़ा और तुड़वाया। राम मंद‌िर के ल‌िए मुझे फांसी हो जाए तो हो जाए।

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
बता दें क‌ि रामविलास दास वेदांती विवादित ढांचा ढहाने के आरोपी हैं। बीते द‌िनों इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह सहित बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश करने का मुकदमा चलने का आदेश दिया है। सीबीआई ने कोर्ट में अपील की थी क‌ि विवादित ढांचे के विध्वंस में शामिल नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलाया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें