फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में नदवी को उतारने से बढ़ेगी आजम खां और अखिलेश में रार, मनाने के लिए शिवपाल जाएंगे सीतापुर जेल

Wed, 27 Mar 2024 05:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने डैमेज कंट्रोल का प्रयास शुरू कर दिया है। इस कोशिश में उन्हें मनाने के लिए शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल जाएंगे। मुरादाबाद में आजम खां की खास रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के रामपुर लोकसभा सीट से मोहिबुल्लाह नदवी को उतारने से पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच रार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, सपा ने डैमेज कंट्रोल शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि शीघ्र ही आजम खां को मनाने सपा महासचिव शिवपाल यादव सीतापुर जेल जाएंगे। वहीं, मुरादाबाद के प्रत्याशी को लेकर कन्फ्यूजन दूर हो गया है। इस सीट पर मंगलवार को मौजूदा सांसद एसटी हसन और बुधवार को पूर्व विधायक रुचि वीरा ने सपा के सिंबल के साथ नामांकन कराया था। हालांकि, बुधवार को एसटी हसन ने अपना पर्चा वापस लेने की बात कहकर रुचि वीरा का रास्ता साफ कर दिया।

विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में टिकट को लेकर सपा में घमासान हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर से चुनाव न लड़ने से जेल में बंद आजम खां ने मंगलवार को बगावत कर दी है। उन्होंने इस सीट पर चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। आजम खां चाहते हैं कि रामपुर से अखिलेश यादव और मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन के बजाय रुचिवीरा लड़ें। यह आजम खां का दबाव ही है कि रुचिवीरा को मंगलवार को सपा का सिंबल दे दिया गया, जबकि उससे पहले एसटी हसन अपना पर्चा भर चुके थे। बुधवार को आजम के दबाव में ही सपा नेतृत्व ने एसटी हसन को अपना पर्चा वापस लेने के लिए मनाया।

ये भी पढ़ें - आरक्षित सीटें... सुरक्षित सत्ता; पिछले चार चुनावों में दो बार भाजपा ने जीतीं सबसे ज्यादा सुरक्षित सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी नैया के खेवनहार बन रहे निषाद... इन 23 लोकसभा सीटों पर इस समाज का प्रभाव; पढ़ें दस सीट का हाल


सपा नेतृत्व ने रामपुर से दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतार दिया। जबकि, आजम खां के खासमखास माने जाने वाले आसिम रजा ने भी पर्चा खरीदकर बता दिया कि नदवी को उतारने के फैसले से आजम खां और उनके समर्थक खुश नहीं हैं। कुल मिलाकर पश्चिमी यूपी की इन दोनों सीटों पर जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था। अब सबकी निगाहें शिवपाल यादव पर टिकी हुई हैं। देखते हैं कि वे आजम खां को मनाने में कितना कामयाब होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें