फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : प्रमुख धार्मिक स्थलों से जुड़ेगी रामनगरी, लग्जरी स्लीपर वोल्वो बसें भी होंगी संचालित

Thu, 04 Jan 2024 11:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दयाशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या में प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु आएंगे। इन श्रद्धालुओं के सुगम यातायात के लिए अयोध्या से प्रदेश और देश के विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामनगरी को प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राममंदिर के दर्शन कराने के साथ प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए बस सेवा संचालित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


अयोध्या से वाराणसी, विंध्यवासिनी मंदिर, मथुरा, वृंदावन, बरसाने, गोवर्धन, गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर, कुशीनगर में महा परिनिर्वाण मंदिर, चित्रकूट कामतानाथ मंदिर, कामतगिरी परिक्रमा सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसें संचालित की जाएगी। मध्यप्रदेश में निवाड़ी स्थित रामराजा सरकार, दतिया स्थित पीतांबरा माता मंदिर, राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी, खाटू श्माम जी और पुष्कर के लिए भी बसें संचालित की जाएंगी।

इलेक्ट्रिक और वोल्वो बसें चलेंगी
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इसलिए अयोध्या में अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएगी। इनके अतिरिक्त अनुबंध के आधार पर एसी स्लीपर क्लास, वोल्वो स्लीपर क्लास बसों का संचालन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्ष में अयोध्या में एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक बस स्टैंड भी बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


यह है वजह
सरकार की मंशा है कि प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, कुशीनगर, मथुरा, वृंदावन, आगरा, गोरखपुर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या भी पहुंचे। वहीं अयोध्या आने वाले रामभक्तों को भी प्रदेश के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक जाने की सुगम व्यवस्था मिले। इससे एक ओर पर्यटन बढ़ेगा वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें