इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला के गोड़ारी में सामान्य चुनाव में प्रधान पद पर पड़े मतों की मंगलवार को दोबारा गणना कराई गई। इसमें भी पहले जितने ही वोट पाकर रमकला ग्राम प्रधान बनीं रहेंगी।
गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़ारी निवासी ऊषा शुक्ला ने दो जून 2021 को एसडीएम इकौना के न्यायालय पर धारा 12 ग उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम पंचायत 1947 के तहत याचिका प्रस्तुत की गई थी। आरोप था कि मतगणना कर्मी रमकला का सगा संबंधी था, जिसने वादिनी का सात मत अवैध घोषित कर दिया था। इसके कारण रमकला प्रधान घोषित हुईं थीं।
मामले में एसडीएम इकौना ने मंगलवार को पुर्न मतगणना का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में मंगलवार एसडीएम न्यायालय परिसर में दोबारा गणना कराई गई। एसडीएम ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार गिलौला प्रांजल त्रिपाठी, प्रभारी लेखपाल अरुण यादव व अमीन अफरोज आलम की उपस्थिति में दोबारा कराई गई मतगणना में कुल पड़े 1075 मतों में से 1009 मत वैध घोषित हुए जबकि 66 मत अवैध घोषित किया गया। मतगणना में सर्वाधिक 141 मत प्राप्त कर रमकला दोबारा प्रधान चुनीं गईं जबकि रनर ऊषा शुक्ला को पूर्व की भांति 136 मत मिले। इसके बाद एसडीएम ने रमकला को प्रधान घोषित किया।
बाक्स में-
किसे मिले कितने मत
प्रधान चुनी गई रमकला का चुनाव चिह्न किताब था जिन्हें 141 मत मिल। वहीं ऊषा शुक्ला का निशान कार था, जिन्हें 136 मत मिले। इसी क्रम में अनाज ओसाता हुआ किसान को 34, इमली को 133, कन्नी को 29, कैमरा को 41, कैरम बोर्ड को 81, कोट को 76, खड़ाऊ को 22, गदा को 131, गले का हार 61, घंटी 82, चारपाई 42, अवैध मत 66 रहे।