फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जश्न-ए-आजादी की तैयारियाें को लेकर सजे बाजार

Tue, 13 Aug 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जश्न -ए-आजादी का महापर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में तिरंगे झंडे व सजावट आदि की दुकानें सज चुकी हैं। वहीं झंडे की बढ़ी मांग को देखते हुए झंडा बनाने वाले कारीगर भी दोगुनी तेजी से काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन


भिनगा के नई बाजार में सोमवार को तिरंगे झंडे की कई दुकानें सजी दिखीं। दुकानों पर 15 रुपये से 100 रुपये तक के झंडे बिक रहे हैं। वहीं कागज की टोपी 15 रुपये तो कपड़े की टोपी 20 से 35 तक बिक रही है। इसी तरह से कपड़े पर लगाने वाला बैज भी पांच रुपये से 15 रुपये तक बिक रहे हैं। चमकदार भारत के नक्शे वाला बैज बच्चों की पहली पसंद बना हुआ है जबकि गांधी आश्रम पर 940 रुपये से 2190 रुपये तक झंडे बिक रहे हैं।



झंडा बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि वे तिरंगे कपड़े कानपुर व सूरत से मंगवाते हैं। इसके बाद उसे मानक के अनुरूप काटकर झंडे बनाते हैं। इसके बाद आर्डर पर दुकानों पर भेजा जाता है। इसी तरह से इकौना, जमुनहा, बदला चौराहा, मल्हीपुर, सिरसिया सहित अन्य बाजारों में भी दुकानें सजने लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें