फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम जन्मभूमि के 70 एकड़ परिसर का होगा विस्तार, भूमिधर लोगों से हो रही है वार्ता

Wed, 03 Mar 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामजन्म भूमि के 70 एकड़ परिसर के विस्तार को लेकर ट्रस्ट ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए राम जन्म भूमि के आसपास के भूमिधर लोगों से वार्ता चल रही है। श्री राम का मंदिर पांच एकड़ में निर्मित होना है।

विज्ञापन


मंदिर का पूरा परिसर अब तक 70 एकड़ में सीमित था, पर मंदिर निर्माण समिति ने इसके विस्तार की योजना बनाई, जिसे अब जमीन पर उतारने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ अशर्फी भवन के पास स्थित एक जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया के फाइनल में पहुंच चुकी है।

वहीं, दूसरी तरफ ट्रस्ट अन्य भूखंडों की खरीदारी के लिए इस क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क साधने में जुटा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि परिसर के विस्तार के लिए कुछ जमीन मालिकों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन


दो फोरलेन सड़क व टूरिस्ट कांपलेक्स की प्लानिंग करेगी ग्लोबल कंपनी
रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कंसलटेंट कंपनी एलई एसोसिएट्स दो प्रमुख फोरलेन व टूरिस्ट कॉम्पलेक्स का डीपीआर बनाने का कार्य करेगी। इसमेें पूर्व में स्वीकृत फोरलेन सहादतगंज-नयाघाट मार्ग व शृंगार घाट से हनुुमानगढ़ी मार्ग का डीपीआर बदलने की संभावना है। इसमें सड़कों की लंबाई व चौड़ाई पूर्व में स्वीकृत योजना के अनुसार ही होगी लेकिन योजना का नया डीपीआर कंसटेंट कंपनी बनाएगी। साथ ही अयोध्या में एक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने का डीपीआर भी तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को पत्र भेज कर एक सप्ताह तीनों डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कंसलटेंट ने अपना कार्य शुरू कर दिया है

विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कंसलटेंट कंपनी एलई एसोसिएट्स को नियुक्त किया है। कंसलटेंट ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। शासन ने अयोध्या के समस्त विकास कार्यों के लिए एलई एसोसिएट्स से सभी डीपीआर देखने के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। अब शासन ने अयोध्या में स्वीकृत तीन बड़े व अहम प्रोजेक्टों की स्वीकृत के बाद तीनों योजनाओं के लिए नया डीपीआर तैयार करने को कहा है। इसमें अयोध्या के दो प्रमुख मार्ग सहादतगंज-नयाघाट व शृंगार घाट से हनुमान गढ़ी शामिल हैं। इनका डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने बनाकर शासन को भेजा है। इसमें सहादतगंज-नयाघाट मार्ग को 12 किमी. बनाया जाना है जबकि नौ किमी. का चौड़ीकरण होना है।

इसमें सड़क की चौड़ाई 24 किमी. निर्धारित है। इसकी कुल लागत 288 करोड़ रुपये निर्धारित है। इसी तरह शृंगार घाट से हनुमान गढ़ी मार्ग 850 मीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसमें सड़क की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित है। इसमें 85.27 करोड़ रुपये का खर्च आना है। यह दोनों सड़के शासन से स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

शासन के निर्देशों के क्रम में इस पर जल्द कार्य शुरू होना है। इसके लिए दोनों सड़कों का नया डीपीआर एलई एसोसिएट्स की ओर से बनाए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सड़कों की लंबाई-चौड़ाई यथावत रखते हुए नया डीपीआर बनाया जाना है।  साथ ही अयोध्या में एक नई टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने का भी डीपीआर तैयार करना है। तीनों कार्यों को जल्द शुरू करने के मद्देनजर सात दिन के अंदर दोनों डीपीआर तैयार करना है। इसके बाद सड़कों के बनाए जाने व चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें