फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का अपमान कर रहे रामगोपाल: भाजपा

Sat, 27 Sep 2014 03:40 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका यात्रा पर सपा प्रवक्ता राम गोपाल यादव की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को  कहा कि जब देश की विदेश नीति की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है तो यादव कह रहे हैं कि ‘नरेन्द्र मोदी को अमेरिका ने बुलाया नहीं है। वह तो खुद जा रहे हैं’।
विज्ञापन


यादव का बयान मोदी का नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है।

यादव को कोई कष्ट है तो अन्य मुद्दों पर आलोचना करें लेकिन उन्होंने इस तरह का बयान दे डाला जैसे वह बताना चाहते हों कि इतने बड़े देश भारत की कोई हैसियत ही नहीं है।
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि विधानसभा उपचुनाव में आठ सीटें जीतने के बाद सपा नेताओं ने यह मान लिया है कि जनता का पूरा समर्थन उनके पास है।

सपा चिंता न करे उसका यह मुगालता विधानसभा के 2017 में आम चुनाव में दूर हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें