प्रदेश में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र होने के बावजूद बुंदेलखंड का चित्रकूट वर्षों से अनदेखी का शिकार था। मोदी सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना में चित्रकूट को शामिल करते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि मंजूर की जिसके बाद वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।