ये है लखनऊ यूनिवर्सिटी के 65 साल के 'युवा' रमा शंकर मिश्रा। भारतीय वन सेना से 2014 में सेवानिवृत्त हुए रमाशंकर ने 2015 में एलयू में एलएलबी में दाखिला लिया। पढ़ाई का ऐसा जज्बा और जुनून की टॉप करके रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
एलयू के 61 वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक ने मेधावियों को पदक दिए। जब रमा शंकर मिश्रा को पदक दिया गया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। रमा शंकर ने कहा कि सरकरी नौकरी के दौरान विभिन्न मुकदमों की सुनवाई के लिए न्यायालय जाना होता था।