फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमाकांत यादव सहित कई बसपा व कांग्रेस नेता सपा में, फूलन की बहन भी साइकिल पर सवार

Sun, 06 Oct 2019 03:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमाकांत यादव सहित करीब दो दर्जन बसपा व कांग्रेस नेता अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई। फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी ने भी सपा का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सपा में आने वाले नेताओं का मैं स्वागत करता हूं। इससे हमारा परिवार बढ़ेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को सपा से जोड़ा जाए जिससे कि मिलकर चुनौतियों का सामना किया जाए।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष नहीं है। सपा की शिकायत के बाद भी रामपुर के डीएम व एसपी को नहीं बदला गया इससे उपचुनाव में धांधली होने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा से काफी त्रस्त है। रोजगार मिल नहीं रहे हैं और कारोबार पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। वो गांधी के सिद्घांतों की बात करते हैं लेकिन सत्य और अहिंसा पर उनका विश्वास नहीं है। वहीं, राम मंदिर के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा उसे हम मानेंगे। योगी द्वारा खुशखबरी आने का बयान देने पर अखिलेश ने कहा कि उनको कैसे पता कि क्या फैसला आने वाला है... हम सुप्रीम कोर्ट की बात मानेंगे।

विज्ञापन

'लोग अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं'

सपा की सदस्यता ग्रहण कर रमाकांत यादव ने कहा कि सपा में आकर मैं खुश हूं। सपा मेरा परिवार है। आज प्रदेश का युवा अखिलेश की तरफ देख रहा है। अखिलेश युवाओं के लिए एक उम्मीद हैं। मैं सपा का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा और जहां मुझे तैनात किया जाएगा मैं पूरी तन्मयता के साथ काम करूंगा।

अखिलेश यादव ने भी कहा कि रमाकांत यादव के साथ पहले भी काम करने का मौका मिला फिर कुछ दूरियां बढ़ीं लेकिन अब कोई दूरी नहीं आएगी।

फूलन की बहन रुक्मिणी ने कहा कि वक्त की जरूरत है कि सपा मजबूत हो जिसके लिए हम एक-एक वोट बटोरकर जीत हासिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें