फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा: रिमांड पर आरोपियों को लेकर रवाना हुई पुलिस, मेडिकल के बाद शुरू होगी पूछताछ

Wed, 08 Jul 2026 08:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में बुधवार को पुलिस अयोध्या के जिला कारागार पहुंची। यहां आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन
आरोपियों को मेडिकल के लिए ले गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चढ़ावा धनराशि व आभूषण चोरी प्रकरण में बुधवार सुबह पुलिस टीम जिला कारागार पहुंची और अदालत से मिली 40 घंटे की कस्टडी रिमांड पर तीनों आरोपियों—लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा व करुणेश पाण्डेय को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम सुबह 7:04 बजे जेल पहुंची थी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन




इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद पुलिस तीनों से गहन पूछताछ करेगी और उनकी निशानदेही पर चोरी की धनराशि व आभूषणों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 8 जुलाई सुबह 6 बजे से 9 जुलाई रात 10 बजे तक (कुल 40 घंटे) की पुलिस कस्टडी मंजूर की है। पुलिस लाइन में मेडिकल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश द्वार (गेट) बंद कर दिए गए थे। रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने और नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें