फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने कहा था, एक दिन भाजपा का नेता राम मंदिर बनवाएगा', सच साबित हुई भविष्यवाणी

Mon, 21 Sep 2020 10:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में केक काटते डॉ. वेदांती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। मोदी सरकार ने एक-एक करके देश की सभी बड़ी समस्याओं का समाधान किया है।

विज्ञापन


अयोध्या विवाद की समाप्ति के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। वे रविवार को कोटसराय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवारा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राम नगरी के विकास और भगवान राम के मंदिर निर्माण की शुरुआत का श्रेय पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने मोदी सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि देश में केंद्र सरकार जिस प्रकार कार्य कर रही है इसकी भविष्यवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पहले ही कर दी थी।
विज्ञापन


वेदांती ने कहा कि वह जब राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की अंत्येष्टि पर अयोध्या आए थे तो कहा था कि आज राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष का महाप्रयाण हुआ है, कल मैं भी नहीं रहूंगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक ऐसा नेता रहेगा जो देश की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। वही अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगा।

विज्ञापन

अखंड भारत बनाने की कोशिशें तेज हुईं

पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि आज अखंड भारत बनाने के लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई। 35-ए हटाया गया और तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त की गई। 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने के बाद भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पखवारा कार्यक्रम में भाजपा की ओर से केक काटा गया। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को भोजन बांटा गया और मास्क, वृक्षारोपण कार्यक्रम व महिलाओं को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार क्षेत्रीय मंत्री नीलम, युवा भाजपा नेता विशाल, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष रमा श्रीवास्तव, जिला मंत्री लखनऊ विशाल कुमार, प्रचार प्रसार अभियान अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र सिंह शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें