फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण: अब तेज होगा भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम

Tue, 15 Mar 2022 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या

सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इसके बाद परिसर स्थित एलएंडटी आफिस में अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पर मंथन किया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन होते ही अब विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी अयोध्या पहुंचे और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ राम जन्मभूमि की सुरक्षा व भक्तों की सुविधाओं पर मंथन किया। उन्होंने राममंदिर निर्माण कार्य को देखा साथ ही विकास कार्यों की भी प्रगति जानी। अधिकारियों को सुरक्षा के साथ भक्तों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दर्शन किये। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इसके बाद परिसर स्थित एलएंडटी आफिस में अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पर मंथन किया। उन्होंने सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि तक निर्माणाधीन संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया और स्थानीय दुकानदारों से भी बात की। दुकानदारों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य उनकी भावना के अनुरूप किया जाएगा।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अवनीश अवस्थी ने कहा कि धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से विकास कार्य कराया जा रहा है। अयोध्याधाम में छह स्थानों पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बननी है, जिनमें से दो पर काम चल रहा है। एक प्रोजेक्ट पर आज से काम शुरू हो गया है। दो प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिसमें अभी इसी महीने में कार्य शुरू हो जाएगा। एक प्रोजेक्ट के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा सुग्रीव किला से रामलला मंदिर हेतु निर्माणाधीन संपर्क मार्ग के कार्यों व रेलवे स्टेशन अयोध्या, टेढ़ीबाजार चैराहा के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल पॉर्किंग के कार्य सहित आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, डीएम नितीश कुमार, आईजी केपी सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मॉर्डन कंट्रोल रूम से होगी अयोध्या की निगहबानी
रामजन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर भी गहन मंथन चल रहा है। अवनीश अवस्थी ने बताया कि पुलिस बैरकों का निर्माण कार्य चल रहा है तो शीघ्र ही रामजन्मभूमि परिसर के ठीक बाहर एक मॉर्डन कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू होगा। इस कंट्रोल रूम से संपूर्ण अयोध्या की निगहबानी संभव होगी। बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। काशी कॉरीडोर की तर्ज पर ही अयोध्या में भी सुरक्षा व सुविधा का इंतजाम किया जाएगा।

अयोध्या में बनेंगी 500 दुकानें
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि जनता के सहयोग से अयोध्या विश्वस्तरीय नगरी बनने जा रही है। कहा कि सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मंदिर निर्माण कार्य देखा है। कार्य की प्रगति पर हर्ष भी व्यक्त किया है। विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 500 दुकानें अयोध्या के अलग-अलग स्थानों में बनाने का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जल्दी ही उस पर कार्य चालू होगा जिसको लेकर अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण भी किया है। उन्होंने रेहड़ी, पटरी की दुकान लगाने वालों से भी सवाल जवाब किए उनके उत्तर पाकर वह खुश भी हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें