फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर: 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण पूरा, दिखेगा वनवास काल का माहौल, जलाशय का निर्माण अंतिम दौर में

Fri, 17 Apr 2026 09:37 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

10 एकड़ में बनी पंचवटी में वनवासकालीन माहौल दिखेगा। यहां पर औषधीय महत्व वाले वृक्ष लगाए गए हैं। यहां पगडंडियां और पारंपरिक विश्राम स्थल भी दिखेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर में विकसित हो रही पंचवटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ने के लिए 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही भव्य पंचवटी का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। यह विशेष उद्यान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास काल की स्मृतियों को जीवंत करेगा। परिसर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु यहां प्रकृति, संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देख सकेंगे।

विज्ञापन


पंचवटी का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को वनवास काल का वातावरण महसूस हो। हरियाली से आच्छादित इस क्षेत्र में पारंपरिक शैली के वृक्ष, प्राकृतिक पगडंडियां, विश्राम स्थल और शांत वातावरण तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें - अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अग्निकांड के बाद दर्दनाक मंजर, राख के बीच हुई वरमाला की रस्म, खुले आसमान तले गुजरी रातें; टूट गए सारे सपने


उद्यान में विशेष रूप से धार्मिक व औषधीय महत्व वाले वृक्ष लगाए गए हैं, जिनका उल्लेख रामायण और भारतीय परंपरा में मिलता है। परिसर में विकसित की गई हरियाली, वृक्षों की कतारें और प्राकृतिक संरचना इस स्थल को विशेष आकर्षण प्रदान कर ही हैं। जीएमआर कंपनी की ओर से पंचवटी को विकसित किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पंचवटी केवल उद्यान नहीं बल्कि, रामायण युग की जीवनशैली का प्रतीक होगा। यहां औषधीय महत्व के पांच प्रकार के वृक्ष लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अंतिम चरण में पहुंचा जलाशय का निर्माण
राम मंदिर परिसर में बन रही पंचवटी की सबसे बड़ी खासियत यहां बन रहा जलाशय है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। परिसर में यह जलाशय न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि पक्षियों, वन्य जीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के संरक्षण में भी सहायक होगा। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान ध्यान, शांति, साधना और प्रकृति के बीच आत्मिक अनुभूति का केंद्र बनेगा।

29 को योगी करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 29 अप्रैल को अयोध्या दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री राम मंदिर के परकोटा में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे, उसके बाद शाम पांच बजे अयोध्या पहुंचेंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें