फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राम सागर मिश्रा और डफरिन अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार

विज्ञापन
बीकेटी स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय (आरएसएम हॉस्पिटल) ने कायाकल्प पुरस्कार की दो श्रेणियों में स्थान बनाया है। वहीं, डफरिन अस्पताल को सामान्य श्रेणी में पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय ने संयुक्त अस्पतालों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अस्पताल को सामान्य श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है। सामान्य श्रेणी में डफरिन अस्पताल को पहला और झलकारीबाई अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है। आरएसएम हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में इस योजना की वजह से साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण को प्रोत्साहन मिलता है। पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अस्पताल को 50 हजार से लेकर तीन करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त राशि मिलती है। इसका इस्तेमाल अस्पताल के विकास में किया जा सकता है।

बीकेटी स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें