रामकोट क्षेत्र स्थित अमावा राम मंदिर में रविवार को राम रसोई का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। अमावा मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर में तीन दिवसीय राम विवाह उत्सव का उल्लास भी झलक रहा है।
पहले दिन तिरुपति बालाजी से आए वैदिक पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। रविवार को राम रसोई का शुभारंभ किया जाएगा। रामविवाह उत्सव में शामिल भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
2 दिसंबर से रामलला के दर्शन को आने वाले राम भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में राम विवाह उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित है।