फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का अखिलेश सरकार पर फिर बड़ा हमला

Mon, 13 Oct 2014 11:42 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को यहां डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अधिवेशन में इंजीनियरों से भ्रष्टाचार से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाने वाले ऊपर बैठे हैं, लेकिन सभी की नजर जूनियर इंजीनियरों पर रहती है। उनकी यह टिप्पणी अखिलेश सरकार और उनके मंत्रियों पर टिप्पणी के रूप में देखी जा रही है। गौरतलब है कि सपा ने अपने अधिवेशन में राज्यपाल पर निशाना साधा था।

राज्यपाल ने कहा कि इंजीनियरों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें दूसरों के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए। राजधानी के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में चल रहे अधिवेशन में राज्यपाल राम नाईक ‘सामाजिक-तकनीकी विकास में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की सहभागिता, चुनौती एवं समाधान’ विषय पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उनसे पहले के वक्ताओं ने कहा कि वे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की परंपरा से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए समुचित कदम उठाए जाने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इंजीनियरों की कर्तव्यपरायणता से ही देश का निर्माण हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिया ताजमहल और राजभवन का उदाहरण

राज्यपाल ने कहा कि ढाई सौ साल पुराना राजभवन और पांच सौ साल पुराना ताजमहल सुरक्षित है, लेकिन आज की इमारतें 40-50 साल भी नहीं चल पातीं। इसलिए जरूरी है कि इंजीनियर अपना धर्म निभाएं। शपथ लें कि न भ्रष्टाचार करेंगे और न करने देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के ‘एक रुपये में 15 पैसे ही गांव तक पहुंचने’ संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह तस्वीर अब बदलनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों के दो दोष हैं। एक, प्लानिंग में बहुत समय निकल जाता है। दूसरे, समय पर काम पूरा न किए जाने से लागत बढ़ जाती है।

मांगों पर सीएम और पीएम से बात करने का दिया आश्वासन
पे ग्रेड 4800 रुपये किए जाने और पेंशन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की संघ की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उन्हें एक मांगपत्र तैयार करके दे। इस बाबत वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से वार्ता करेंगे।

अधिवेशन में सचिव पीडब्ल्यूडी डॉ. हरिओम, प्रमुख अभियंता आलोक विश्नोई, नेपाल के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष केपी सिंह, अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी आदि ने भी विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें