राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अनियमित बारिश और ओले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यह समय उनको राहत पहुंचाने का है। इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए।
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुआवजे की राशि डेढ़ गुना कर दी है लेकिन प्रदेश सरकार की मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही है। राज्यपाल दर्शन-पूजन करने के लिए काशी आए थे।
उन्होंने कहा कि किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान हमेशा संकट में रहते हैं और यह नुकसान उन पर भारी है। किसानों की आत्महत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।